Saturday, June 29, 2024

बोलता कम ही हूँ मैं

बोलता कम ही हूँ में 

लेकिन याद रखना 

बोलूँगा जिस भी महफ़िल में 

पूरा माहौल उठा के रख दूँगा 

इश्क़ की तहज़ीब

आशिक़ भी हो 

और उलझे हुए हो गिले शिकवों में 

इश्क़ की तहज़ीब से आप वाक़िफ़ नहीं जनाब

Friday, June 28, 2024

Chinese product है मोहब्बत

हो सकता है ना चले दो दिन भी 

और चलने को चल जाए उम्र भर 

कोई नहीं Guarantee

अरे भाई Chinese product है मोहब्बत

Wednesday, June 26, 2024

तेरा ख़याल भी

तेरा ख़याल भी अख़बार सा है

रोज़ सुबह ही चला आता है 

अब वो पैनापन ना रहा

लगता है उन्हें भी उनकी औक़ात दिखा गया है कोई 

बेरुख़ी में उनकी अब वो पैनापन ना रहा

Tuesday, June 25, 2024

तेरे बस की बात नहीं

चिल्लाता था मैं अक्सर 

कि किसी तरह तो तुझे मेरे दर्द का एहसास हो 

अब हो गया हूँ ख़ामोश

इल्म हुआ जब से 

कि ये तेरे बस की बात नहीं 

ਕਰਜ਼ਾਈ

ਮੇਰੇ ਹਰ ਇਹਸਾਸ ਨੂੰ ਕਾਗਜ਼ ਉੱਤੇ ਸੰਜੋਇਆ ਜਿਹਨੇ 
ਤੇਰੀ ਦਿੱਤੀ ਇਸ ਪੀੜ ਦਾ ਜਨਮਾਂ ਲਈ ਕਰਜ਼ਾਈ ਹਾਂ ਮੈਂ