Saturday, August 1, 2026

Love is not a blank cheque

Love is not a blank cheque. It has an expiration date when it is met with continuous disrespect. Credit- Jaswinder Singh Baidwan

Wednesday, September 24, 2025

तमाशे इश्क़ के

कोई ख़ामोश, कोई बर्बाद कोई बेबस, कोई बेताब हाय ! ए इश्क़ तेरे भी तमाशे बहुत हैं

Tuesday, September 23, 2025

मेरा नियम

बस एक ही नियम है मेरा मुझे ख़ुद ही बता दो इस से पहले कि मैं पता लगा लूँ

Monday, September 22, 2025

गुमराह

जानना हो मुझे तो कभी फुर्सत निकाल के आना पास मेरे ये इधर उधर की ख़बरें कर देंगी गुमराह तुझे

आ जाऊँ जो अपनी आई पर

ख़ास हो तुम मेरे लिए तो मुझे आम ना समझो आ जाऊँ जो अपनी आई पर तो मैं ख़ुद पर भी तरस नहीं खाता

Sunday, September 14, 2025

आईने

फेंक दिए है मैंने सारे ये आईने नहीं किसी काम के बस इक उसकी आँखों में ही अच्छा दिखता था चेहरा मेरा

Friday, September 12, 2025

कलयुग

उसे मानना ईच्छा नहीं एक सुखी इंसान की बस मजबूरी एक डरे हुए लाचार की है कलयुग है पार्थ यहाँ तलाश भगवान की नहीं चमत्कार की है

Thursday, September 11, 2025

आदत है मेरी

ज्ञान ना दे मुझे बिना तैयारी हर इम्तिहान में बैठने की आदत है मेरी

क़ीमत उसकी

दुख ये नहीं कि इक अरसे पहले उसने ठुकरा दिया था मुझे दुख इस बात का आज किसी दूसरे घर में रद्दी बराबर क़ीमत है उसकी

Monday, September 8, 2025

प्रावधान पाप धोने का

मन समझावा है सारा ए दोस्त फ़ायदा नहीं कोई अफ़सोस करके रोने का पाप पुण्य है आम आदमी के लिए धर्म के ठेकेदारों ने हर धर्म में प्रावधान रखा है पाप धोने का

Sunday, September 7, 2025

बेज़ुबान है हर शायर

कहाँ से ढूँढ लाऊँ हर्फ़ तेरे हुस्न के क़ाबिल बेज़ुबान है हर शायर तेरी इक झलक के बाद

Saturday, September 6, 2025

तिनका तिनका ख़ुद को समेटा है मैंने

इश्क़ की आँधी आई थी मेरे भी आँगन इक उम्र तिनका तिनका ख़ुद को समेटा है मैंने

Wednesday, September 3, 2025

Tuesday, August 26, 2025

मैं लड़ता रहा जिस से

अजब दास्ताँ रही मेरे इश्क़ की इक उम्र मैं लड़ता रहा उससे,,, उसी के लिए credit- Jaswinder Singh Baidwan

Wednesday, October 30, 2024

बेशुमार होता जा रहा है तू पास मेरे

अब किस तरह रखूँ मैं सँभाल कर तुझे, बेशुमार होता जा रहा है तू पास मेरे

Saturday, October 19, 2024

तालियाँ

कुछ नुमाइश तो ज़रूरी है मेरे भी ज़ख़्मों की ..बजाई हैं बहुत तालियाँ मैंने भी दुनिया के मेले में

Saturday, October 12, 2024

Rabb e ban jaaye banda

kamiyan har ikk ch hundiyan kamiyan bin kaahda dhanda j kamiyan na hon tan "BAIDWANA" rabb e ban j banda

Tuesday, October 8, 2024

ख़्वाहिशें - फ़रमाइशें

ख्वाहिशों से दूरी बना कर रखना ए दोस्त करेंगी फरमाइशें वही जो ना होगा नसीब में

आँखों में भी ख़ामोशी हो

लफ़्ज़ों की क्या औक़ात वहाँ, जिसकी आँखों में भी ख़ामोशी हो

Sunday, September 29, 2024

एकांत

जिस वक्त ने छीना है सब कुझ उसी वक्त ने बहुत सिखाया है मुझे भूल गया था किरदार अपना मैं इस भीड़ में अपनों की इस एकांत ने इंसान बनाया है मुझे