Tuesday, October 8, 2024
ख़्वाहिशें - फ़रमाइशें
ख्वाहिशों से दूरी बना कर रखना ए दोस्त
करेंगी फरमाइशें वही जो ना होगा नसीब में
Sunday, September 29, 2024
एकांत
जिस वक्त ने छीना है सब कुझ
उसी वक्त ने बहुत सिखाया है मुझे
भूल गया था किरदार अपना
मैं इस भीड़ में अपनों की
इस एकांत ने इंसान बनाया है मुझे
Saturday, September 28, 2024
आजकल दोबारा ख़ुद में
कई बरस पहले जो हो गया था लापता कहीं
ढूँढ रहा हूँ वो सक्ष मैं आजकल दोबारा ख़ुद में
Friday, September 27, 2024
किस किस के नज़रिए की
ख़ुद की नज़र में हूँ बेदाग़ तो काफ़ी है
ए हजूर अब परवाह करूँ
मैं किस किस के नज़रिए की ?
Thursday, September 26, 2024
खाली दिल भरी जैबें
वो अल्हड़पन और ख़ाली जैबों वाला दौर था हसीं
दिल हो गया है ख़ाली
जबसे जैबें लगा हूँ भरने
Saturday, September 21, 2024
ਹਿਸਾਬ ਕਿਤਾਬ
ਕੱਖ ਨਹੀਂ ਛੱਡਿਆ ਪੱਲੇ
ਸਾਡੀ ਜੜਾਂ ਚ ਆ ਕੇ ਬਹਿ ਗਿਆ
ਹੁਣ ਹਿਸਾਬ ਕਿਤਾਬ ਜਿਹਾ ਜੋੜੀ ਜਾਨੈ ਆ
ਇਸ਼ਕ ਭੈੜਾ ਸਾਥੋਂ ਕਿ ਕਿ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ
Subscribe to:
Posts (Atom)